भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने शेयर किया अपना Tik Tok वीडियो.. बोले तो-बहुत हार्ड

भोजपुरी क्वीन रानी चैटर्जी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उन्हें दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिलता है। उन्होंने हाल ही में अपना टिक टॉक वीडियो शेयर किया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 02:36 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 09:07 AM (IST)
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने शेयर किया अपना Tik Tok वीडियो.. बोले तो-बहुत हार्ड
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने शेयर किया अपना Tik Tok वीडियो.. बोले तो-बहुत हार्ड

पटना, जेएनएन। भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में रानी ने टिक टॉक को लेकर एक वीडियो बनाया है।

दरअसल, कोर्ट के आदेश के बाद गूगल और एपल के एप स्टोर से टिक टॉक एप्लीकेशन को हटा दिया है। रानी ने लिखा कि मेरा टिक टॉक है, जिनका टिक टॉक है उन्हें रोने की जरूरत नहीं है। जो नए यूजर हैं वो टिक टॉक डाउनलोड नहीं कर पाएंगे...सो एंजॉय। बोले तो बहुत हार्ड...।

रानी चटर्जी की आजकल बढ़ गई है डिमांड

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी हाल ही में द कपिल शर्मा शोमें आईं थीं। ये शो टीवी जगत के सबसे बड़े कॉमेडी शो में से एक है। किसी फिल्म स्टार को मूवी का प्रमोशन करना हो या फिर इंडस्ट्री में न्यू एंट्री हो, द कपिल शर्मा शो के जरिए वे लोगों से रू-ब-रू होते हैं।

हिंदी रश से रानी चटर्जी ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि लोग अब उन्हें फोन करके बंधाइयां दे रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, रानी चटर्जी को टीवी की दुनिया से भी कई ऑफर आ चुके हैं। 

हालांकि, रानी ने अभी तक इस चीज का खुलासा नहीं किया है कि उन्हें टीवी जगत से किस तरह के रोल का ऑफर मिला है। लेकिन उन्होंने बताया है कि उन्हें एक अवॉर्ड फंक्शन से निमंत्रण मिला है। इसके अलावा रानी के पास हाल ही में कई वेब सीरीज के भी ऑफर आए हैं। जिसके नाम की घोषणा उन्होंने अभी तक नहीं की है। 

chat bot
आपका साथी