बीवी और साली से लिपलॉक कर रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, फिल्म हुई हिट

भोजपुरी फिल्म पवन राजा दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में एक्टर पवन सिंह मोनालिसा और अक्षरा सिंह से लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Tue, 14 Nov 2017 01:35 PM (IST) Updated:Wed, 15 Nov 2017 11:31 PM (IST)
बीवी और साली से लिपलॉक कर रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, फिल्म हुई हिट
बीवी और साली से लिपलॉक कर रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, फिल्म हुई हिट

 पटना [जेएनएन]। छठ के अवसर पर रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'पवन राजा' सुपर हिट साबित हो रही है। फिल्म में कई रोमांटिक सीन हैं जिसमें एक्टर पवन सिंह पत्नी मोनालिसा और साली अक्षरा सिंह के साथ रोमांस और लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म की स्टोरी फेमस सिंगर और एक्टर पवन सिंह के रियल लाइफ की है। यह फिल्म कई सिनेमा हॉल में चल रही है। इस फिल्म में पवन के लिए उनकी बीवी और साली में खूब झगड़ा होता है और फिल्म का अंत भी दर्दनाक है। 

फिल्म की कहानी काफी रोचक है, जिसमें पवन एक गाने से फेमस हो जाते हैं। उसके बाद एक लड़की उनकी दीवानी हो जाती है। लेकिन दुर्भाग्यवश फेमस सिंगर होने के बाद पवन सिंह की शादी उस लड़की की बड़ी बहन से हो जाती है।

लेकिन पवन की छोटी बहन अक्षरा पवन सिंह जो पवन को पहले से ही चाहती है, वो अपनी ही बहन पति को पाने के लिए कई तरह की चाल चलती है और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लेती है, लेकिन उसका राज खुल जाता है और वह अपने ही रचे जाल में फंस जाती है।

फिल्म में जब पवन अपनी पत्नी मोनालिसा के साथ ससुराल आते हैं, तो साली अपनी बहन को दूध में नींद की गोली दे देती है और बहन के बेहोश हो जाने के बाद जीजा के साथ रोमांस करती है। बहन की जब नींद खुलती है तो वह अपने पति को बहन के साथ देख लेती है, जिसके बाद दोनों बहनों में झगड़ा हो जाता है।

पवन को पाने के लिए साली अक्षरा अपनी बड़ी बहन की हत्या कराने के लिए एक गुंडे को सुपारी दे देती है।सुपारी लेने वाले गुंडे का भाई अक्षरा से ही प्यार करने लगता है, लेकिन जब वह अपने प्यार का इजहार करता है तो वह उसकी पिटाई कर देती है। जिसके बाद गुस्से में गुंडा का भाई अक्षरा की ही हत्या कर देता है।

पवन सिंह के चाचा और गुरू अजीत सिंह फिल्म में भी चाचा की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रोमांस के साथ ही पवन सिंह ने कई एक्शन सीन और स्टंट करते हुए दिख रहे हैं।

फिल्म पवन राजा अभिनेता पवन सिंह की निजी जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म है। निर्माता धनंजय सिंह व निर्देशक अरविंद चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'पवन राजा' को अभिनेता पवन सिंह की बायोपिक भी कहा जा रहा है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही 'पवन राजा' का ट्रेलर भी यू-ट्यूब धूम मचाता रहा। इसे लाखों लोगों ने देखा।

chat bot
आपका साथी