बिहार में अक्‍टूबर-नवंबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

पटना। बिहार के विधानसभा चुनावों के लिए अभी तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। उम्‍मीद है कि चुनाव अक्‍टूबर-नवंबर में होंगे। इस बीच चुनाव आयोग 31 जुलाई तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर देगा।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2015 09:06 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2015 09:28 AM (IST)
बिहार में अक्‍टूबर-नवंबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

पटना। बिहार के विधानसभा चुनावों के लिए अभी तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। उम्मीद है कि चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होंगे। इस बीच चुनाव आयोग 31 जुलाई तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर देगा।

चुनाव आयोग अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जुलाई तक करने की तैयारी में है। आयोग ने फर्जी वोटरों के नाम हटाने के लिए ऑडिटरों की चार विशेष टीमें भेजी हैं। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है। इससे पहले नया सदन चुनना जरूरी है। इसमें अब चार महीने से कुछ ही अधिक समय बचा है। लिहाजा आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि मतदान अक्टूबर से नवंबर के बीच में होगा। यह चार से पांच चरणों में हो सकता है। इसके पहले 2010 में छह चरणों में चुनाव हुए थे। इस साल अक्टूबर में त्योहारी मौसम शुरू हो जाएगा। ऐसे में चुनाव आयोग दशहरा और दीवाली के बीच मतदान कराने का निर्णय कर सकता है।

इस बाबत निर्णय मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी और चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोती के अगले महीने पटना आने पर होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी