Akshaya Tritiya 2024: सुकर्मा योग के संयोग में 10 मई को मनेगी अक्षय तृतीया, इन चीजों की खरीदारी करना शुभ

Akshaya Tritiya 2024 ज्योतिष आचार्य पंडित राजनाथ झा ने बताया कि भारतीय सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन त्रेता युग का आरंभ व भगवान परशुराम का प्राकट्य हुआ था। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन किया गया पुनीत कार्य का कभी क्षय नहीं होता।

By prabhat ranjan Edited By: Rajat Mourya Publish:Wed, 24 Apr 2024 08:13 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2024 08:13 PM (IST)
Akshaya Tritiya 2024: सुकर्मा योग के संयोग में 10 मई को मनेगी अक्षय तृतीया, इन चीजों की खरीदारी करना शुभ
सुकर्मा योग के संयोग में 10 मई को मनेगी अक्षय तृतीया, इन चीजों की खरीदारी करना शुभ

जागरण संवाददाता, पटना। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि 10 मई को अक्षय तृतीया का पर्व मनेगा। इस दिन गज केसरी, सुकर्मा योग का संयोग बना रहेगा। जो श्रद्धालुओं और खरीदारों के लिए शुभ व लाभकारी होगा।

ज्योतिष आचार्य पंडित राजनाथ झा ने बताया कि भारतीय सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन त्रेता युग का आरंभ व भगवान परशुराम का प्राकट्य हुआ था। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है।

जरूरतमंदों को करें दान-पुण्य

उन्होंने बताया कि इस दिन किया गया पुनीत कार्य का कभी क्षय नहीं होता। जरूरतमंदों को दान-पुण्य करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। गर्मी के दिनों में मीठे जल का पान कराना उत्तम फल प्रदान करता है। अक्षय तृतीया पर ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग बना रहेगा।

पूजा का सही समय

इस दिन गज केसरी, सुकर्मा योग का संयोग बना रहेगा। रोहिणी नक्षत्र के कारण दिन का महत्व बढ़ गया है। पूजन के लिए सुबह से लेकर दोपहर 12.20 बजे तक सही समय है। वैसे अक्षय तृतीया को स्वयं सिद्ध मुहूर्त कहा जाता है।

इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी करने के साथ नए कार्य करना शुभ होता है। अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। अक्षय तृतीया के दिन सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर पूजा के दौरान जरूर करें ये काम, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

ये भी पढ़ें- Shree Hari Stuti: भगवान विष्णु की पूजा करते समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

chat bot
आपका साथी