'प्राइवेट रोमांस' के बाद पति से नोकझोंक करती दिखीं अभिनेत्री अक्षरा, देखें ‘होली के पुआ...’ का वायरल वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का प्राइवेट रोमांस के बाद अब होली स्पेशल एक और गाना होली के पुआ का वीडियो वायरल हो रहा है। इस गाने में पति-पत्नी की नोंक-झोंक है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 03:50 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 10:48 PM (IST)
'प्राइवेट रोमांस' के बाद पति से नोकझोंक करती दिखीं अभिनेत्री अक्षरा, देखें ‘होली के पुआ...’ का वायरल वीडियो
'प्राइवेट रोमांस' के बाद पति से नोकझोंक करती दिखीं अभिनेत्री अक्षरा, देखें ‘होली के पुआ...’ का वायरल वीडियो

पटना, जेएनएन। होली की खुमारी भोजपुरी सेंशेसन अक्षरा सिंह पर इन दिनों खूब देखने को मिल रही है। तभी उन्‍होंने होली स्‍पेशल एक और गाना रिलीज कर दिया है, जो अब वायरल हो रहा है। यह गाना है ‘होली के पुआ’, जिसे खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। साथ ही उन्‍होंने इस गाने के म्‍यूजिक वीडियो में खुद ही परफॉर्म किया है। अक्षरा का यह गाना लोकगीत के रूप में है।

इसको लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि ‘होली के पुआ’ गाने का थीम पति – पत्‍नी के बीच संवाद पर आधारित है। होली में पकवान पुआ का महत्‍व खूब होता है। होली के दिन सभी घरों में पुआ बनता ही है। इसलिए हमने अपने गाने में सांकेतिक रूप से पुए का इस्‍तेमाल किया है। अक्षरा ने कहा कि यूपी – बिहार की होली में लोकसंगीत का भी बड़ा महत्‍व है। इसलिए मैं इस बार लोकगीत लेकर आयी। मुझे उम्‍मीद है कि भोजपुरी ज्‍वार के लोगों को मेरा यह गाना खूब पंसद आयेगा और वे हमें पहले की ही तरह खूब प्‍यार और दुलार देंगे।

यहां देखें वीडियो : youtu.be/Aq4k5flkzhQ

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह इससे पहले गाना ‘प्राइवेट रोमांस’ लेकर आ चुकी हैं, जो वेस्‍टर्न संगीत पर बेस्‍ड था। इस गाने को भी भोजपुरी के दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब वे एक लोकगीत लेकर आयी हैं, जिसको रिलीज के बाद खूब देखा जा रहा है। यह गाना भी उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह पर रिलीज किया गया है। गाने का लिरिक्‍स आर आर पंकज का है। म्‍यूजिक ए जे अजय हैं। पीआरओ रंजन – सर्वेश हैं और डिजिटल हेड वि‍की यादव हैं।

अक्षरा सिंह का गाना कॉल करें क्या? अबतक लोगो के दिलो दिमाग पर छाया हुआ है। अक्षरा ने कहा कि गाना ‘कॉल करें क्‍या’ मेरे दोस्‍तों के साथ गॉसिप का नतीजा है। तब हम लोग आपस में एक दोस्‍त को डराने के लिए कह रहे थे कि कॉल करें क्‍या। यहीं से ये कंसेप्‍ट आया, जो हम अक्‍सर अंजाने में रोज की जिंदगी में करते हैं। शायद यही वजह है कि यह गाना लोगों को इतना पसंद आया कि उन्‍होंने अपने प्‍यार और आशीर्वाद से इसे हिट करा दिया।

chat bot
आपका साथी