बिहार में पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, जिससे की लव मैरिज, उसी को मार डाला

Bihar News पति ने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। रात में कई घंटे वह शव के पास बैठा रहा। सोमवार सुबह अनहोनी की आशंका पर सास ने दरवाजा खोलवाया तो अंदर महिला का शव पड़ा था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2022 02:55 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2022 02:55 PM (IST)
बिहार में पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, जिससे की लव मैरिज, उसी को मार डाला
भोजपुर में घटना के बाद रोते-बिलखते स्वजन।

जागरण संवाददाता, आरा : भोजपुर जिले में पति ने रविवार की रात गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। रात में कई घंटे वह शव के पास बैठा रहा। सोमवार सुबह अनहोनी की आशंका पर सास ने दरवाजा खोलवाया तो अंदर महिला का शव पड़ा था। घटना आरा नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मोहल्ले की है। पुलिस ने आरोपित पति अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका अन्नू खातून उर्फ अन्नू देवी अनाईठ निवासी थीं। उन्होंने दस साल पहले अनिल से प्रेम विवाह किया था। यह उनकी दूसरी शादी थी। उनकी गर्दन पर जख्म का निशान पाया गया। हत्या का कारण दंपती के बीच पूर्व से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। आरोपित पेशे से मिठाई दुकानदार है। मोहल्ले में ही दुकान चलाया करता था।

जिससे लव मैरेज की, उसी को मार डाला

शहर के अनाईठ मोहल्ला निवासी अनिल चौधरी ने करीब दस साल पहले आयर की अन्नू खातून से प्रेम विवाह किया था। दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे। पिछले एक साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि मामला महिला थाना तक जा पहुंचा था, जिसके बाद महिला अपने मां-पिता के पास मायके में रहने लगी थी। अनिल चौधरी के पिता के अनुसार एक रोज महिला थाना ने समझौता कराकर अन्नू को ससुराल भेजा था। अन्नू की यह दूसरी शादी थी। पहला विवाह किसी और से किया था। उससे एक संतान भी है। पहले पति के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

दूसरी मंजिल पर सोए थे दंपती

इधर, रोज की तरह सोमवार की रात दंपती दूसरी मंजिल पर कमरे में सोए थे। जबकि, सास-ससुर नीचे के कमरे में थे। सोमवार की सुबह साफ-सफाई के दौरान जब सास दरवाजा खुलवाने गईं तो अंदर से बंद था। जब आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो धक्का देकर खोला गया। दरवाजा खोला गया तो अंदर अन्नू की लाश पड़ी थी। शव के पास पति भी बैठा हुआ। जब पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार की।

chat bot
आपका साथी