गया ओटीए देश भक्ति गीतों से हुआ गुंजायमान, 168 बने भारतीय सेना के अफसर

गया में आयोजित पासिंग आउट परेड में 168 कैडेट भारतीय सेना के अफसर बन गए। जवानों में तीन जवान भूटान के भी थे। समारोह के मुख्य अतिथि भूटान के आर्मी चीफ रहेे।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 08 Dec 2018 03:47 PM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 03:47 PM (IST)
गया ओटीए देश भक्ति गीतों से हुआ गुंजायमान, 168 बने भारतीय सेना के अफसर
गया ओटीए देश भक्ति गीतों से हुआ गुंजायमान, 168 बने भारतीय सेना के अफसर

पटना, जेएनएन। भारत माता की जय, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। भारत मां की रक्षा को केंद्र में रखते हुए बजते गीतों को बीच एक साथ कदम से कदम मिलाते जवान। देश की रक्षा के लिए गर्व से तने सीने देख दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी प्रफुल्लित हो रहे थे। ये नजारा शनिवार को गया ओटीए में देखने को मिला। जवानों के साथ बड़ी संख्या में उनके परिजन भी इस अद्भुत पल का गवाह बनने पहुंचे। परेड खत्म होते ही 168 नौजवान भारतीय सेना का हिससा बन गए। समारोह में भूटान आर्मी चीफ मुख्य अतिथि।

गया में सेना के अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में आयोजित पासिंग आउट परेड देखने लायक थी। सुबह से ही माहौल कुछ बदला-बदला सा था। देश भक्ति गीतों पर जवानों के चलते कदम सभी में ऊर्जा का संचार कर रहे थे। जवानों के साथ दर्शक भी इस अद्भुत पल के साक्षी बन रहे थे। उनके कंठों से भी भारत मां की रक्षा से जुड़े गीत निकल रहे थे। देश भकित गीतों से पूरा परिसर गुंजायमान था। इस दौरान यहां प्रशिक्षण पाने वाले 165 भारतीय जेंटलमैन कैडेट्स सेना में अधिकारी बन गए। उनके अलावा भूटान के तीन जवानों ने भी यहां प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वे भी परेड में शामिल हुए। इस तरह गया ओटीए से कुल 168 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। भूटान आर्मी के चीफ ने कहा कि जवानों का हौसला कम नहीं होना चाहिए। आप से ही देश है। सब सुरक्षित हैं। सभी को देश की सुरक्षा के लिए योगदान देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी