औरंगाबाद में लुटेरों ने 5 लाख लूटे

By Edited By: Publish:Wed, 30 Jul 2014 07:34 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jul 2014 07:34 PM (IST)
औरंगाबाद में लुटेरों ने 5 लाख लूटे

दाउदनगर (औरंगाबाद) : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना मुख्यालय में बुधवार को दिनदहाड़े सशस्त्र लुटेरों ने एनएच 98 पर विद्युत विभाग के कर्मी से 5 लाख रुपये लूट लिया। बिजली विभाग के कर्मी से पाच लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने विभाग के कार्यपालक सहायक श्याम कुमार को गोली मारा परंतु पिस्टल से फायर नहीं हुआ। लुटेरों ने श्याम को पिस्टल का बट से मारकर घायल कर दिया। घायल कर्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर में चल रहा है। सिर पर गंभीर चोट लगी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विद्युत कर्मी और श्याम और ददन सिंह तरारी पावर सब स्टेशन स्थित बिजली कार्यालय से पाच लाख रुपये लेकर शहर के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जमा करने जा रहा था कि तरारी म़क के पास एनएच 98 पर हथियारबंद लुटेरों ने रोका और फायरिंग करने की कोशिश किया। फायर नहीं होने पर पिस्टल से मारकर घायल कर दिया। डीएसपी मो. अनवर जावेद, इंसपेक्टर विंध्याचल प्रसाद, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दोनों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी