महिला के साथ छेड़छाड़, चार आरोपित

वारिसलीगंज वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के केवल बीघा गांव की एक महिला ने स्थानीय थाना में छेड़छाड़ करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 06:14 AM (IST)
महिला के साथ छेड़छाड़, चार आरोपित
महिला के साथ छेड़छाड़, चार आरोपित

वारिसलीगंज : वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के केवल बीघा गांव की एक महिला ने स्थानीय थाना में छेड़छाड़ करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मामले में कहा गया है कि सोमवार को जब शौच के लिए बाहर गई थी तो दोसुत गांव के संजीव कुमार पहले से बाइक लगा कर खड़ा थे। जैसे ही बगल से आगे बढ़ने लगी मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ करने का प्रयास करने लगा। मौका पाकर जब वहां से भाग कर घर पहुंची तो पीछे से दोसूत गांव के ही बबलू सिंह, पानो सिंह व विभूति सिंह के साथ पहुंच कर भी छेड़छाड़ करने लगे। स्वजनों के जुटने के बाद सभी आरोपित भाग निकले।

मारपीट की प्राथमिकी

संसू, वारिसलीगंज : वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नारोमुरार ग्रामीण गौरव कुमार ने बेवजह मारपीट कर जख्मी करने का मामला दर्ज कराया है। मामले में गांव के सीताराम कुमार को आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि गुरुवार को मधय विद्यालय के पास पूर्व से घात लगाए आरोपित ने पीछे से हमला कर जख्मी कर दिया।

chat bot
आपका साथी