रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

- राजद के कई कार्यकर्ता हुए शामिल -------------------- फोटो- -------------------- जागरण्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 09:54 PM (IST)
रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

- राजद के कई कार्यकर्ता हुए शामिल

--------------------

फोटो-

--------------------

जागरण संवाददाता,नवादा: राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर जिला राजद कार्यालय में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एक कुशल राजनेता थे। वह अपने जीवन में कार्यकर्ताओं का सम्मान करते थे। गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे। जिला उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि रघुवंश बाबू एक सच्चे ईमानदार व्यक्ति थे। पार्टी के संकटमोचन कहे जाते थे। राजद को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रिस तमन्ना, युवा नेता विक्रम यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, मुखिया संघ अध्यक्ष उदय यादव, संजय यादव, पप्पू यादव, गांधी यादव, मदन यादव, रतन यादव, सुरेंद्र यादव, दीनानाथ मांझी, संजय सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक संवाद सूत्र, पकरीबरावां। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से कार्यकर्ताओं ने शोक की लहर दौड़ गई है। राजद नेता रामबालक यादव, रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, जदयू जिला युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मोहम्मद नियाज अख्तर, ररत्नाकर पांडे, अरुण मिश्रा, शशि कुमार सागर, सुभाष सोनी, सुबोध कुमार शर्मा, गणेश कुमार शर्मा, संजीत कुमार उर्फ पाली सहित कई अन्य ने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

कौआकोल में रघुवंश बाबू के निधन पर शोक की लहर कौआकोल। प्रखर समाजवादी नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर प्रखंड के नेताओं ने गहरा शोक जताया है। राजद के प्रदेश महामंत्री अजित यादव,महासचिव ई. केबी यादव, जदयू नेता शेष कुमार शशि, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव,भाजपा नेता बालदेव पांडेय,अशोक सिंह,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय सिंह राजद के महामंत्री इंजीनियर कृष्ण बल्लभ प्रसाद आदि नेताओं ने रघुवंश बाबू के निधन पर दु:ख जताते हुए कहा कि इनके निधन से देश की राजनीति को अपूर्णीय क्षति पहुंची है।

chat bot
आपका साथी