पुंज में आग लगने से हजारों का नुकसान

थाना क्षेत्र के सहगाजीपुर गांव में सोमवार की सुबह किसान उमेश ¨सह के दो पुंज में अचानक आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Feb 2018 01:17 AM (IST) Updated:Tue, 13 Feb 2018 01:17 AM (IST)
पुंज में आग लगने से हजारों का नुकसान
पुंज में आग लगने से हजारों का नुकसान

नवादा। थाना क्षेत्र के सहगाजीपुर गांव में सोमवार की सुबह किसान उमेश ¨सह के दो पुंज में अचानक आग लग गई। जिससे हजारों रुपये का नुकसान होने की बात कहही जा रही है। पुंज में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। आग की लपटों को देख ग्रामीणों की भीड़ आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद मोटर पंप के सहारे आग पर काबू पाया। तब तक दोनों नेबारी का पुंज जल कर राख चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि अगलगी की सूचना अग्निशमन दस्ता को भी दी गई थी। लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना के बाद एसआइ संजय कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जायजा लिया। पुंज में आग लगने से किसान को हजारों का नुकसान के साथ साथ पशुओं का चारा की समस्या उतपन्न हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है।

chat bot
आपका साथी