मास्क पहनकर दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे

कोरोना संकट के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन में आम तौर पर शादी समारोह रद किए जा रहे हैं लेकिन जिले के हिसुआ में एक शादी अनोखे अंदाज में हुई। प्रशासनिक अनुमति के बाद हुई शादी में लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन किया गया। खास बात यह रही कि दूल्हा-दुल्हन ने अपने मुंह पर मास्क लगाकर सात फेरे लिये और स्वजनों ने शारीरिक दूरी का पालन कर नवदंपती का आशीर्वाद दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Apr 2020 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 16 Apr 2020 07:02 PM (IST)
मास्क पहनकर दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे
मास्क पहनकर दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे

कोरोना संकट के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन में आम तौर पर शादी समारोह रद किए जा रहे हैं, लेकिन जिले के हिसुआ में एक शादी अनोखे अंदाज में हुई। प्रशासनिक अनुमति के बाद हुई शादी में लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन किया गया। खास बात यह रही कि दूल्हा-दुल्हन ने अपने मुंह पर मास्क लगाकर सात फेरे लिये और स्वजनों ने शारीरिक दूरी का पालन कर नवदंपती का आशीर्वाद दिया।

यह अनोखा विवाह बुधवार शाम नवादा जिले के हिसुआ के अंदर बाजार कालीस्थान निवासी स्व. धर्मदेव प्रसाद कंधवे की पुत्री श्वेता कुमारी और शेखपुरा जिले के बरबीघा के झंडा चौक, हनुमान गली निवासी स्व. गोपाल प्रसाद वैश्यकियार के पुत्र गौरव कुमार का हुआ। दोनों ने मास्क लगाकर अग्नि के सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। विवाह की अनुमति वर पक्ष की अर्जी पर शेखपुरा के जिलाधिकारी इनायत खां ने दी थी। यह अनुमति लॉकडाउन का पालन करने व शारीरिक दूरी का ख्याल रखने की शर्त पर दी गई थी। शादी के मौके पर दुल्हन के भाई और दूल्हा के चाचा सहित दोनों पक्ष के कुछ ही लोग मौजूद रहे। बरात में मात्र तीन लोग ही आ सके थे।

दूल्हे ने बताया कि शादी नौ माह पहले ही तय हो चुकी थी। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से बगैर तामझाम शादी संपन्न की गई। शादी की अनुमति देने के लिए दूल्हे ने शेखपुरा डीएम को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को दोहराते हुए कहा 'जान भी, जहान भी।' हर परिस्थितियों को सामना करते हुए जीवन-पथ पर आगे बढ़ना है।

chat bot
आपका साथी