कोल्हुआवर में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ

प्रखंड के देवनगढ़ पंचायत की उचतर माध्यमिक विद्यालय कोल्हुआवर में बुधवार को उन्नयन बिहार योजना के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 07:40 PM (IST)
कोल्हुआवर में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ
कोल्हुआवर में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ

प्रखंड के देवनगढ़ पंचायत की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोल्हुआवर में बुधवार को उन्नयन बिहार योजना के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। बीडीओ संजीव कुमार झा ने उद्घाटन संबोधन में कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर सरकार द्वारा स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में की जा रही है। जो आने वाले दिनों में छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास का लाभ निश्चित रुप से छात्रों को मिलेगा तथा उनलोगों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्राचार्य कीर्ति सुनील कुमार ने कहा कि सरकार की उन्नयन योजना सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा के विकास के प्रति क्रांति लाएगी। मौके पर स्थानीय उपमुखिया सह शिक्षा समिति के अध्यक्ष उपेद्र सिंह, समाजसेवी रघुवीर यादव, सीआरसी अरुण कुमार, शिक्षक जयप्रकाश मेहता, अवध कुमार पासवान, अजय कुमार, परमानन्द कुमार, अनिल मंडल, मनोज कुमार पाठक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी