जिले में सात और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि लगातार जारी है। सोमवार को भी जिले में सात और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चार अलग-अलग प्रखंडों में ये सातों कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 05:45 PM (IST)
जिले में सात और लोग
मिले कोरोना पॉजिटिव
जिले में सात और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि लगातार जारी है। सोमवार को भी जिले में सात और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चार अलग-अलग प्रखंडों में ये सातों कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र में तीन, सिरदला में दो, रजौली तथा रोह में एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 137 तक पहुंच गया है। अच्छी बात यह कि अब तक 64 लोग स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 73 रह गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 2214 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें 2115 की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। अभी 99 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। स्वस्थ हो रहे कोरोना संक्रमित,

आबादी का बढ़ रहा मनोबल

- कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफे के बीच एक अच्छी खबर यह भी रह रही है कि लोग धीरे-धीरे स्वस्थ हो भी रहे हैं। जिले में अब तक 64 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। एक दिन पहले रविवार को एक साथ 15 मरीज स्वस्थ हुए थे। एक दिन में पहली बार इतनी संख्या में लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए थे। बहरहाल, कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने से जिलेवासियों का मनोबल भी बढ़ रहा है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य महकमा के साथ ही आमजनों को भी इससे बड़ी राहत मिल रही है। लेकिन, इसके बीच संक्रमितों की बढ़ती संख्या चिता का सबब भी है। शारीरिक दूरी का करें पालन, पहनें मास्क

- कोरोना से बचाव के लिए शासन-प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करना जरुरी है। हालांकि देखा जा रहा है कि काफी संख्या में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना के वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क जरुर पहनें। बेवजह भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। वायरस से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करना निहायत ही जरुरी है। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करें। हाथों को साबुन से अच्छी तरीके से धोते रहें। इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए हरी सब्जियां, ताजे फल आदि का सेवन करें। योग-व्यायाम करें।

chat bot
आपका साथी