पोखर की खोदाई में मिला मंदिर का अवशेष व भगवान विष्णु की प्रतिमा

जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के भदसेनी गांव में रविवार को पोखर की खोदाई के दौरान मंदिर का अवशेष मिला। साथ ही भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली। जो काले रंग की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 09:27 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 09:27 PM (IST)
पोखर की खोदाई में मिला मंदिर का अवशेष व भगवान विष्णु की प्रतिमा
पोखर की खोदाई में मिला मंदिर का अवशेष व भगवान विष्णु की प्रतिमा

जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के भदसेनी गांव में रविवार को पोखर की खोदाई के दौरान मंदिर का अवशेष मिला। साथ ही भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली। जो काले रंग की है।

ग्रामीण सच्चिदानन्द प्रसाद, जिला पार्षद बीरेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया अभय सिंह ने बताया कि गांव के उत्तर-पश्चिम कोने पर स्थित पोखर में ग्रामीणों के सहयोग से गत वर्ष से भगवान सूर्य की मंदिर बनाने का कार्य चल रहा है। लॉकडाउन के कारण मंदिर निर्माण कार्य बाधित हो गया था। इस माह पुन: ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया। जब मंदिर बनाने के लिए नींव की खोदाई की गई तो जमीन के अंदर एक मंदिर का अवशेष दिखलाई पड़ा। पोखर में मंदिर के अवशेष होने की खबर इलाके में फैल गई। खबर सुनते ही ग्रामीण की हुजूम पोखर के पास जमा होने लगा। सावधानी पूर्वक खोदाई करने पर भगवान विष्णु व खंडित देवी-देवता की प्रतिमाएं मिली। प्रतिमा बेशकिमती बताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रतिमा को सूर्य मंदिर में ही रखवा दिया है। इसके साथ ही पूजन भी शुरू कर दिया। अवशेष में मिले ईंट की लंबाई एवं चौड़ाई से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ईंट पाल काल की है। फिलहाल पोखर खोदाई कार्य बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों का मानना है कि पोखर की सावधानी पूर्वक खोदाई कराई जाए तो और भी मूर्तियां मिल सकती है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पोखर में प्राचीन काल में भव्य मंदिर रहा होगा।

chat bot
आपका साथी