क्रिसमस की तैयारियों के साथ कैरोल का गायन आरंभ

क्रिसमस के आने में अभी नौ दिन का समय भले ही शेष हो लेकिन जिले में इसकी तैयारियां आरंभ कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Dec 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Dec 2017 03:00 AM (IST)
क्रिसमस की तैयारियों के साथ कैरोल का गायन आरंभ
क्रिसमस की तैयारियों के साथ कैरोल का गायन आरंभ

नवादा। क्रिसमस के आने में अभी नौ दिन का समय भले ही शेष हो लेकिन जिले में इसकी तैयारियां आरंभ कर दी गई है। वैसे पिछले चार दिसम्बर से ही चर्च से जुड़े बच्चों द्वारा कैरोल का गायन आरंभ कर दिया गया है। नगर के चर्च का रंग रोगन से लेकर सफाई का कार्य अंतिम चरण में है, तो गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न भागों में क्रिसमस की तैयारियां आरंभ कर दी गई है, तो क्रिसमस उपहार की खरीदारी की जा रही है।

कल होगा खेल प्रतियोगिता

क्रिसमस के पूर्व बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल प्रतियोगिता का विशेष आयोजन 17 दिसम्बर को किया जाएगा। इसमें गरीब व असहाय कुल 250 बच्चों के भाग लेने की संभावना है। विजेता बच्चों के अलावा पराजित बच्चों के बीच भी पठन-पाठन सामग्रियों का वितरण चर्च की ओर से किया जाएगा। इसके साथ ही बेहतर करने वाले बच्चों को कपड़े आदि देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस प्रकार का आयोजन चर्च से जुड़े जिले के कई अन्य विद्यालयों में भी किए जाएंगें।

22 को होग विशेष आयोजन

नगर के संत जोसफ विद्यालय के प्रांगण आगामी 22 दिसम्बर को विशेष त्योहार का आयोजन किया जाएगा। कैरोल गायन के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा बच्चे प्रभु यीशु का स्मरण करेंगें। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को क्रिसमस की बधाई दी जाएगी। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य-शिक्षक से लेकर सभी छात्र-छात्रा मौजूद रहेंगें।

24 की रात होगी मुख्य पूजा

क्रिसमस त्योहार की शुरूआत 24 दिसम्बर की अ‌र्द्ध रात्रि को होगी। 12 बजे रात्रि में गोशाला में स्थापित प्रभु यीशु व माता मरियम समेत पालक पिता संत जोसफ की पूजा अर्चना के साथ त्योहार का शुभारंभ किया जाएगा। 25 दिसम्बर की सुबह चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सुबह से लेकर देर रात तक कैंडल जलाया जाएगा। चर्च आने वालों को आम व खास लोगों को फादर का आर्शीवाद प्रदान किया जाएगा।

कहते हैं फादर

चर्च में क्रिसमस की तैयारियां आरंभ कर दी गई है। कैरोल गायन से लेकर हर प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। 17 दिसम्बर से कार्य कोगति प्रदान की जाएगी।

फादर मार्टिन, कैथोलिक चर्च, गया रोड, नवादा।

1936 से किया जा रहा आयोजन

नवादा में चर्च बनाने का कार्य 1936 से आरंभ हुआ। तब गरीबों को शिक्षा का काम आरंभ किया गया था। 1961 में चर्च अपने पूरे अस्तित्व में आ गया। इसी क्रम में विद्यालय की स्थापना हुई। 1971 में स्वास्थ्य सेवा के लिए निर्मल पब्लिक हेल्थ सेंटर की स्थापना चर्च के मैदान में की गई। इसकी स्थापना में फादर जैकब व उनके सहायक रहे फादर जेवियर ने प्रमुख भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी