प्रियंका ने हासिल किया पीएचडी की उपाधि

नगर के मालगोदाम निवासी स्व. बच्चु साव की पुत्री प्रियंका गुप्ता ने मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल कर अपने समाज व जिले का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Aug 2017 03:07 AM (IST) Updated:Mon, 21 Aug 2017 03:07 AM (IST)
प्रियंका ने हासिल किया पीएचडी की उपाधि
प्रियंका ने हासिल किया पीएचडी की उपाधि

नवादा। नगर के मालगोदाम निवासी स्व. बच्चु साव की पुत्री प्रियंका गुप्ता ने मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल कर अपने समाज व जिले का नाम रोशन किया है। प्रियंका के बड़े भाई नगर परिषद नवादा के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उसे बचपन से ही शिक्षा के प्रति काफी रूची थी। वह नवादा में रहकर मगध विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री हासिल की। इसके बाद हरियाणा के अंबाला प्लस टू नवोदय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर उसका चयन हुआ। जहां वर्तमान में नवोदय विद्यालय के छात्रों को पढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वह शिक्षिका के पद पर कार्यरत रहते हुए मगध विश्वविद्यालय से शोध का विषय प्राचीन भारत में सामाजिक परिवर्तन में पीएचडी की उपाधि हासिल कर समाज व जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के बाद सहायक प्रोफेसर, बीपीएससी व यूपीएससी के लिए प्रयासरत है। इसके लिए वह पूरे लगन के साथ तैयारी कर रही है। साथ ही उसे पूर्ण विश्वास है कि उसे सफलता हासिल होगी। पीएचडी की उपाधि हासिल करने के बाद उनके परिजनों व समाज के लोगों में काफी खुशी है। साथ ही परिजनों व समाज के लोगों ने उसके सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

chat bot
आपका साथी