घरों में कैद रह रहे लोग, सड़कों पर सन्नाटा

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोग घरों में कैद रहे। शनिवार को दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़ शेष सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Apr 2020 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 12 Apr 2020 06:07 AM (IST)
घरों में कैद रह रहे लोग, सड़कों पर सन्नाटा
घरों में कैद रह रहे लोग, सड़कों पर सन्नाटा

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोग घरों में कैद रहे। शनिवार को दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़ शेष सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी के लिए इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचे। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोग घरों में कैद रहना बेहतर समझ रहे हैं। सभी लोग अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में समय व्यतीत कर रहे हैं। वहीं, लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासनिक सख्ती भी जारी है। खासकर बाइक से घूमने वाले लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। वैसे अब काफी कम संख्या में ही लोग घरों से निकल रहे हैं। बेहद आवश्यक होने पर ही घर के बाहर लोग कदम रख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी