सिरदला प्रखंड के खटांगी से रामलखन बने मुखिया

नवादा। रजौली के इंटर विद्यालय व मथुरासिनी इंटरमीडिएट महाविद्यालय में चल रही वोटों की गिनती

By Edited By: Publish:Fri, 27 May 2016 09:12 PM (IST) Updated:Fri, 27 May 2016 09:12 PM (IST)
सिरदला प्रखंड के खटांगी से रामलखन बने मुखिया

नवादा। रजौली के इंटर विद्यालय व मथुरासिनी इंटरमीडिएट महाविद्यालय में चल रही वोटों की गिनती के बाद शुक्रवार को कई परिणाम घोषित किये गए। सिरदला के अकबरपुर के गोविन्दबिगहा, गोविन्दपुर के बनियाबिगहा, सुघड़ी और मेसकौर के विभिन्न पंचायत से जीते मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच के परिणाम निर्वाची पदाधिकारी द्वारा घोषित किये गये।

सिरदला प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुमुद रंजन ने बताया कि खटांगी पंचायत से मुखिया पद के उम्मीदवार रामलखन प्रसाद ने 101 वोट से मो. मतीन को हराया। रामलखन प्रसाद को 903 वोट व मो. मतीन को 802 वोट मिले। पंचायत समिति सदस्य पद पर सत्येन्द्र पंडित ने रामप्रवेश ¨सह को 97 वोट से हरा कर जीत दर्ज की। सत्येन्द्र पंडित को 639 वोट व रामप्रवेश ¨सह को 542 वोट मिले। वहीं सरपंच पद से सुरेश चौधरी ने उमेश ¨सह को 18 वोट से हरा कर पंचायत के सरपंच बने। सुरेश चौधरी को 464 वोट व उमेश ¨सह को 446 वोट मिले। वहीं अब्दुल पंचायत से मुखिया पद के उम्मीदवार उमेश राम ने भोला चौधरी को 358 वोट से हरा कर जीत दर्ज की। उमेश राम को 857 वोट व भोला चौधरी को 499 वोट मिले। वहीं नंदलाल प्रसाद ने 333 वोट से सहदेव मिस्त्री को हरा कर पंचायत समिति सदस्य बने। नंदलाल प्रसाद को 782 वोट व सहदेव मिस्त्री को 449 वोट मिले। इसके अलावे मोहन पासवान 9 वोट से कृष्णा चौधरी को हरा कर सरपंच बनने में कामयाब हुए। मोहन पासवान को 524 वोट व कृष्णा चौधरी को 515 वोट मिले।

मेसकौर प्रखंड के तेतरिया पंचायत से मुखिया पद से उमा भारती ने गुलशन खातुन को 339 वोट से हरा कर मुखिया बनीं। उमा भारती को 1104 वोट व गुलशन खातुन को 765 वोट मिले। पंचायत समिति सदस्य उत्तरी से प्रेमचंद कुमार ने प्रभा रंजन को 46 वोट से हराया। प्रेम चंद कुमार को 510 वोट व प्रभा रंजन को 464 वोट मिले। वहीं पंचायत समिति सदस्य दक्षिणी से शांति देवी ने कुसुम देवी को 63 वोट से हरा कर सीट जीतने में कामयाब हुई। शांति देवी को 470 वोट व कुसुम देवी को 407 वोट मिले। सरपंच पद से गीता देवी ने 845 वोट से उषा देवी को पराजित किया। गीता देवी को 1606 वोट व उषा देवी को 761 वोट मिले।

अकबरपुर प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी सह एलआरडीसी रजौली अखिलेश कुमार ने बताया कि गोविन्दबिगहा पंचायत से महेन्द्र राजवंशी ने मात्र 6 वोट से रामोतार राजवंशी को हरा कर मुखिया बनने में कामयाब हुए। महेन्द्र राजवंशी को 450 वोट व रामोतार राजवंशी को 444 वोट मिले। हालांकि परिणाम के बाद उम्मीदवार खुश नहीं दिखे। दोबार काउं¨टग होने की संभावना देखी जा रही है। वहीं पंचायत समिति पद से शकीला बानो ने निर्मला देवी को 31 वोट से हरा कर समिति सदस्य बनी। शकीला बानो को 651 वोट व निर्मला देवी को 620 वोट मिले। वहीं सरपंच सीट से धर्मेन्द्र कुमार चौधरी ने अमर पासवान को 412 वोट से हरा कर सरपंच बने। धर्मेन्द्र कुमार चौधरी को 1066 वोट व अमर पासवान को 654 वोट मिले।

गोविन्दपुर प्रखंड के बनिया बिगहा पंचायत से मंजुला देवी ने कौशिल्या देवी 82 वोट से हरा कर मुखिया बनी। मंजुला देवी को 1055 वोट व कौशिल्या देवी को 973 वोट मिले। पंचायत समिति सदस्य से मधुमाला देवी ने 621 वोट से रेणु देवी को हरा कर सीट जीती। मधुमाला देवी को 1677 वोट व रेणु देवी को 1056 वोट मिले। सरपंच पद पर कालो देवी ने 57 वोट से रापड़ी देवी को हरा सरपंच बनीं। कालो देवी को 803 वोट व रापड़ी देवी 746 वोट मिले। वहीं सुघड़ी पंचायत से मुखिया उम्मीदवार जयरानी देवी ने चुनमुन देवी को हरा कर मुखिया पद हासिल किया। पंचायत समिति सदस्य ¨रकू कुमारी ने मनोज वर्मा को हरा कर जीत दर्ज की।

-----------------------

गोविन्दबिगहा पंचायत की होगी दोबार गिनती

संवाद सूत्र,रजौली(नवादा):मथुरासिनी इंटरमीडिएट महाविद्यालय रजौली में चल रही अकबरपुर प्रखंड के गोविन्दबिगहा पंचायत की री-काउं¨टग की जायेगी। प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी सह एलआरडीसी रजौली अखिलेश कुमार ने बताया कि मुखिया पद के पराजित उम्मीदवार रामोतार राजवंशी ने निकले परिणाम पर आपत्ति जताई है और मुखिया पद की री-काउं¨टग करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामूली अंतर से जीत-हार की वजह से वे परिणाम को मानने के लिए तैयार नहीं है। इसीलिए शनिवार को गोविन्दबिगहा पंचायत की री-काउं¨टग कराई जायेगी।

chat bot
आपका साथी