शांति व भाईचारा को ले धम्मपद यात्रा आयोजित

नवादा : जिला मुख्यालय के बिहार सेवा संस्थान प्रांगण स्थित बुद्ध विहार मंदिर से धम्म पद यात्रा का आय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Dec 2017 07:03 PM (IST) Updated:Sun, 10 Dec 2017 07:03 PM (IST)
शांति व भाईचारा को ले धम्मपद यात्रा आयोजित
शांति व भाईचारा को ले धम्मपद यात्रा आयोजित

नवादा : जिला मुख्यालय के बिहार सेवा संस्थान प्रांगण स्थित बुद्ध विहार मंदिर से धम्म पद यात्रा का आयोजन रविवार को किया गया। पद यात्रियों को बिहार सेवा संस्थान के सचिव सौरव सुमन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित पदयात्रा का नेतृत्व बुद्ध विहार के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार के किया। पदयात्री नवादा के मेन रोड, सब्जी मार्केट, कचहरी रोड, गढ़पर के रास्ते राजगीर के लिए प्रस्थान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा में शामिल हुए। मौके पर बुद्ध विहार के अध्यक्ष डॉ. सुधीर ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य समाज में एकता व भाईचारा कायम करना है। साथ ही कहा कि वर्तमान समय में समाज के लोगों के बीच कटुता की भावना तेजी से पनप रही है। इस कटुता की भावना को रोकने तथा समाज के लोगों के बीच आपसी भाईचारा पैदा करने साथ ही समाज के लिए मंगल कामना, समानता के अधिकार के उद्देश्य लेकर यह पदयात्रा आयोजित की गई है। पद यात्रियों को झुनाठी में प्रदीप दास, कहुआरा में डॉ. अनिरुद्ध कुमार, नारदीगंज में राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में भव्य स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। पद यात्रियों ने विश्व शांति स्तूप राजगीर में पूजा- अर्चना भी किया। पद यात्रियों की सुरक्षा के लिए नगर पुलिस भी साथ चल रही थी। इस मौके पर रालोसपा के संयोजक व पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद, अजय कुशवाहा, अशोक कुमार पावक, वजीरगंज कॉलेज वजीरगंज के बौद्ध अध्ययन के प्राध्यापक डॉ. भागवत प्रसाद, संगीता सिन्हा, उमेश ¨सह बौद्ध, रमेश कुमार ठाकुर, र¨वद्र कुमार, रेणु सिन्हा, विनीता प्रिया, अविनाश कुमार निराला, मनोज कुमार, अभिनव राज, अनिकेश निराला, संतोष कुमार, सत्येंद्र प्रसाद,उपेंद्र कुमार आदि दर्जनों लोग पदयात्रा में शामिल थे।

इनसेट::

बुद्ध ने दिया शांति का संदेश : डॉ. भागवत

नारदीगंज, नवादा : शांति का संदेश लेकर विश्व शांति स्तूप राजगीर के लिए निकले पद यात्रियों का नारदीगंज बाजार में भव्य स्वागत किया गया। जिसका नेतृत्व रासोलपा के प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। इसके पूर्व कहुआरा गांव में एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वजीरगंज कॉलेज के बौद्ध अध्ययन के प्राध्यापक डॉ. भागवत प्रसाद ने कहा कि बुद्ध हमेशा शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। बैर से बैर को कभी मिटाया नहीं जा सकता है। आत्मा का तृष्णा ही दु;ख का कारण होता है। बुद्ध ने तृष्णा को मिटा दिया। यही कारण है कि दुनिया आज उनके शांति मार्ग पर चलने का काम कर रही है। मौके पर अशोक कुमार पाठक, रंजीत कुमार ठाकुर आदि दर्जनों पदयात्री के अलावा ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी