किसके सिर पर ताज, फैसला आज

नवादा। प्रखंड में प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव गुरूवार को होगा। बीआरसी में आयोजित होने वाले इस

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jun 2016 08:24 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2016 08:24 PM (IST)
किसके सिर पर ताज, फैसला आज

नवादा। प्रखंड में प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव गुरूवार को होगा। बीआरसी में आयोजित होने वाले इस चुनाव के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। किसके सर प्रमुख का ताज सजेगा तस्वीर अबतक साफ नहीं है। दो गुटों के बीच रसाकस्सी चल रही है। दोनों दल प्रमुख बनाने का दावा कर रहे हैं। पर बीस सदस्यों वाले इस सदन में किसके पास बहुमत है आम लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कल चुनाव स्थल पर काफी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके लिए सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार का हो-हल्ला नहीं हो सके। एक पक्षर तेरह तो दूसरा पक्ष ग्यारह सदस्यों का समर्थन होने की बात कह रहे हैं। सच्चाई क्या है मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा। एक पक्ष से दो उम्मीदवारों कुंज पश्चिमी से जीती किरण कुमारी एवं भटटा से जीती आरती देवी के बीच रस्साकशी चल रही है। दोनों की लड़ाई में सुंदरा की अरूणा देवी भी दावेदारी कर रही हैं। वहीं दूसरे गुट से अभी तक नाम पर औपचारिक मुहर नहीं लगी है। देर रात तक राजगीर के एक होटल में मंथन चलता रहा।

chat bot
आपका साथी