सड़क दुर्घटना में कई जख्मी

मंगलवार को बाजार के नरहट रोड में सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 06:55 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में कई जख्मी
सड़क दुर्घटना में कई जख्मी

मंगलवार को बाजार के नरहट रोड में सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। राजगीर थाना क्षेत्र के नई पोखर निवासी राजीव कुमार ऊर्फ पुटी ¨सह, ओड़ो निवासी गिरधारी कुमार, कंचनबाग निवासी राजेश कुमार, गुड़िया कुमारी सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। राजीव व गिरधारी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ में कराया गया। अन्य जख्मियों का इलाज निजी क्लीनिक में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के मोकरबा चौक निवासी मो. कौसर का पुत्र सोनू मारुति ओमनी चला रहा था। इसी बीच उसने संतुलन खो दिया और विश्वशांति चौक पर दो लोगों को धक्का मार दिया। इसके बाद भागने के क्रम में नरहट रोड में भी कई लोगों को धक्का मार दिया। इसके बाद गाड़ी नगर पंचायत के कार्यालय की चारदीवारी से टकरा गई। तब लोगों ने सोनू को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और सोनू को बचाया।

chat bot
आपका साथी