गृहरक्षकों की हड़ताल के बीच कुछ जवान अब भी ड्यूटी पर

ूबे में करीब दो माह से गृहरक्षक हड़ताल पर हैं। नवादा के भी सभी होमगार्ड जवानों ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 May 2017 03:07 AM (IST) Updated:Mon, 15 May 2017 03:07 AM (IST)
गृहरक्षकों की हड़ताल के बीच कुछ जवान अब भी ड्यूटी पर
गृहरक्षकों की हड़ताल के बीच कुछ जवान अब भी ड्यूटी पर

नवादा। सूबे में करीब दो माह से गृहरक्षक हड़ताल पर हैं। नवादा के भी सभी होमगार्ड जवानों के हड़ताल पर होने का दावा किया जाता रहा है। लेकिन प्रखंड के चितरकोली स्थित अंतरराज्यीय समेकित जांच चौकी पर होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी पर देखा जा रहा है। वह भी एक दो नहीं 25 होमगार्ड के जवान आज भी चेकपोस्ट पर ड्यूटी कर रहें है। इस संबध में होमगार्ड के जवानों से जब पूछा गया तो उनलोगों ने साफ-साफ कुछ भी बताने से इंकार किया। जवानों से बार-बार पूछे जाने के बाद भी किसी ने भी हड़ताल के बारे में कुछ नहीं बताया। एक तरफ प्रदेश से लेकर जिला तक होमगार्ड के जवान समान काम का समान वेतन को लेकर हड़ताल पर हैं, तो दूसरी ओर 25 जवान रजौली चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग में ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं इस संबध में परिवहन विभाग के प्रभारी पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि होमगार्ड के जवानों ने हमलोगों को लिखित में दिया है कि हमलोगों को इस हड़ताल से कोई मतलब नहीं है। इसी वजह से इनलोगों से काम लिया जा रहा है और इन सभी लोगों को वेतन भी मिलेगा। अब इन जवानों की ड्यूटी से संघ में विभाजन का खतरा उत्पन्न हो रहा है। इस बाबत संघ के प्रतिनिधि कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी