सड़क दुर्घटना में प्रमुख व मुखिया समेत छह घायल

नवादा। रजौली-गया एसएच 70 पर परणाडावर मोड़ के समीप एक स्कार्पियो पुल से टकराते हुए पुल के

By Edited By: Publish:Sat, 30 Jul 2016 08:52 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jul 2016 08:52 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में प्रमुख व मुखिया समेत छह घायल

नवादा। रजौली-गया एसएच 70 पर परणाडावर मोड़ के समीप एक स्कार्पियो पुल से टकराते हुए पुल के नीचे गिर गयी। हादसे में गया जिला के टनकुप्पा प्रखंड के प्रमुख रंजीत कुमार पासवान, सोहन बिगहा की मुखिया प्रभात रंजन पासवान, ग्रामीण प्रमोद कुमार सहित छ: लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पास के एक भट्टा संचालक ने सिरदला पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई रवि रंजन कुमार दलबल के घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी सिरदला में भर्ती कराया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद ¨चताजनक स्थिति को देखते हुए सभी को गया मेडिकल कालेज रेफर किया गया। बताया जाता है ये सभी लोग झारखण्ड से आधी रात को लौट रहे थे। तभी अचानक तीखी मोड़ पर चालक का संतुलन नहीं रह पाया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

परणाडाबर मोड़ बना डेंजर जोन

एसएच 70 पर परणाडाबर मोड़ डेंजर जोन बना हुआ है। रजौली- सिरदला के बीच यह स्थान पर आये दिन हादसा होता रहता है। जब से स्टेट हाइवे 70 बनी है तबसे करीब 50 से भी अधिक वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी है। साल 2012 से पूर्व इस मोड़ की पहचान लूटपाट के लिए हुआ करता था। इस पथ रात में गुजरने वाले लोग व वाहन संचालक हमेशा सहमे रहते थे। लूटपाट की आशंका हमेशा बनी रहती थी। पुलिस की ततपरता से लूटपाट की घटना पर विराम लग गया। अब यात्रियों के लिए दुर्घटना नई मुसीबत बनकर सामने आयी है। करीब एक किलोमीटर के एरिया में कई जगह सड़क घुमावदार होने से आये दिन दुर्घटनाएं होती है। मार्ग को यहां सीधा कर दिए जाने से काफी हदतक दुर्घटनाओं को रोक जा सकता है। यह मोड़ तिलैया नदी पार करते ही मिल जाती है। जो तुरत उत्तर की दिशा में जाकर मात्र 30 मीटर पर पश्चिम दिशा में मुड़ जाती है। इस मोड़ पर तीखी मोड़ का इंडिकेटर भी नहीं है। वाहनों का स्पीड 20 किमी से ज्यादा होने पर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इतनी घटना होने के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है।

chat bot
आपका साथी