कुंड से स्नान कर लौट रहे आधा दर्जन लोग सड़क हादसे में जख्मी

जिले के राजगीर स्थित कुंड में स्नान कर लौट रहे दर्जन भर लोग सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2020 07:52 PM (IST)
कुंड से स्नान कर लौट रहे आधा दर्जन लोग सड़क हादसे में जख्मी
कुंड से स्नान कर लौट रहे आधा दर्जन लोग सड़क हादसे में जख्मी

जिले के राजगीर स्थित कुंड में स्नान कर लौट रहे दर्जन भर लोग सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। हादसा मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे राजगीर स्थित जरा देवी मंदिर के समीप हुई। सभी जख्मी नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव के निवासी हैं। जिन्हें इलाज के लिए नारदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया है। अन्य की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

बताया जाता है कि कहुआरा गांव के करीब डेढ़ दर्जन लोग पिकअप भान से राजगीर स्नान करने के लिए गए थे। घायलों ने बताया परिवार के चांदो पंडित का निधन हो गया था। उनके श्राद्धकर्म के बाद सभी स्वजन पवित्र होने के लिए सुरक्षित वाहन से राजगीर स्नान करने के लिए गए थे। स्नान कर लौटने के दौरान राजगीर स्थित जरादेवी के मंदिर के निकट खड़ी एक वाहन से पिकअप टकरा गई। हादसे में दिलीप पंडित की पत्नी गायत्री देवी, शिवनंदन पंडित की पत्नी चांदनी देवी, स्व. कन्हैया पंडित की पत्नी बसंती देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं पानो देवी, सोनू कुमार, पीयूष कुमार, रंजन कुमार, रवि कुमार, दिलीप पंडित, सुशीला देवी व अन्य आंशिक रूप से घायल हो गए। सभी को नारदीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। कार्यरत चिकित्सक डॉ. विमलेंन्द्र कुमार ने सभी घायलों का इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप पंडित की पत्नी गायत्री को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया है। अन्य की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को छोड़कर भाग निकला। किसी तरह दूसरी वाहन से सभी घायल नारदीगंज अस्पताल पहुंचे।

chat bot
आपका साथी