आठ दिनों बाद नदी से किशोर का शव बरामद

थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप ढाढर नदी से रविवार को एक किशोर का शव बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 09:02 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 06:32 AM (IST)
आठ दिनों बाद नदी से किशोर का शव बरामद
आठ दिनों बाद नदी से किशोर का शव बरामद

थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप ढाढर नदी से रविवार को एक किशोर का शव बरामद किया गया। मृतक संजीत कुमार मिर्जापुर गांव निवासी राजो चौधरी का पुत्र था। वह 28 सितंबर को नदी में नहाने के लिए गया था। तभी वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन अता-पता नहीं चला। रविवार को नदी में पानी कम होने के बाद किशोर के हाथ पर नजर पड़ी। बालू हटाने के बाद शव बरामद किया गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

chat bot
आपका साथी