कुपोषण दूर करने को संतुलित आहार दें

नवादा। हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अन्नप्राशन उत्सव मनाया गया। इस दौरान छह माह के

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 08:49 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 08:49 PM (IST)
कुपोषण दूर करने को संतुलित आहार दें

नवादा। हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अन्नप्राशन उत्सव मनाया गया। इस दौरान छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। सीडीपीओ उषा सिन्हा व प्रखंड केयर प्रबंधक फातिमा नजमी की देखरेख में प्रखंड के धुरिहार, ¨सघौली, तुंगी, हदसा व डफलपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा। प्रखंड केयर प्रबंधक ने लोगों को बच्चों में कुपोषण के कारण होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुपोषण से बचाने के लिए संतुलित आहार दिया जाना आवश्यक है। छह माह उम्र के बच्चों को उपरी आहार दिया जाना जरुरी है। मौके पर जीविका के मो. आसिफ, रीता, रंजीता समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी