प्रोजेक्ट हिसुआ की छात्रा राष्ट्रीय विज्ञान के लिए चयनित
प्रोजेक्ट एमपीएस इंटर स्कूल की छात्रा श्वेता भारती एवं कृति वर्मा का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया है।
नवादा। प्रोजेक्ट एमपीएस इंटर स्कूल की छात्रा श्वेता भारती एवं कृति वर्मा का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दोनों छात्राओं के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मिथिलेश कुमार ¨सहा ने कहा कि छात्राओं की सफलता से पूरा विद्यालय परिवार गदगद है। उन्होंने बताया कि स्टेट लेवल पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए जिले से 9 छात्र गोपालगंज गए थे। जिसमें जिले से 2 छात्राओं का चयन हुआ। दोनों इसी विद्यालय के हैं।