औरैया गांव से श्री विष्णु महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

प्रखंड के औरैया गांव में मंगलवार से शुरु हुए श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा औरैया गांव से यज्ञ मंडप से निकालकर केंदुआ मोड़ पहुंचा। जहां पहले से बख्तियारपुर के गंगा नदी से टैंकर के द्वारा गंगाजल मंगवाया गया था। जहां आचार्य मृत्युंजय शाश्त्री व कृष्णा पाण्डे के द्वारा वैदिक मंत्रों के उचारण के साथ जलभरी की गई। पुन कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ने औरैया गांव यज्ञ मंडप पहुंचा। कलश यात्रा में ढोल बाजे के साथ विष्णु भगवान के नारे लगाते हुए एवं जय भवानी जय माता दी की जय घोष के साथ यज्ञ मंडप पहुंचा ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 May 2022 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 17 May 2022 07:44 PM (IST)
औरैया गांव से श्री विष्णु महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
औरैया गांव से श्री विष्णु महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

संसू, अकबरपुर, नवादा: प्रखंड के औरैया गांव में मंगलवार से शुरु हुए श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा औरैया गांव से यज्ञ मंडप से निकालकर केंदुआ मोड़ पहुंचा। जहां पहले से बख्तियारपुर के गंगा नदी से टैंकर के द्वारा गंगाजल मंगवाया गया था। जहां आचार्य मृत्युंजय शाश्त्री व कृष्णा पाण्डे के द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ जलभरी की गई। पुन: कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ने औरैया गांव यज्ञ मंडप पहुंचा। कलश यात्रा में ढोल बाजे के साथ विष्णु भगवान के नारे लगाते हुए एवं जय भवानी, जय माता दी की जय घोष के साथ यज्ञ मंडप पहुंचा । पूरे गांव में यज्ञ को लेकर माहौल भक्तिमय

कलश यात्रा के साथ ही क्षेत्र में भक्तिमय का वातावरण का माहौल देखा गया। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों में उत्साह है। कलश यात्रा में गोविदबिगहा पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय भान सिंह ,पूर्व मुखिया विजय यादव एवं पैजुना पंचायत के वर्तमान मुखिया संजय कुमार राजवंशी भी साथ-साथ चल रहे थे। आचार्य हनुमान जी महाराज ने बताया कि यज्ञ 17 मई से शुरु हुआ जो 25 तक चलेगा। यज्ञ के पूर्व गांव में ही आकर्षक ढ़ंग से यज्ञमंडप को सजाया गया। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पाण्डे ,निरंजन कुमार ने बताया कि विष्णु महायज्ञ में प्रत्येक दिन प्रवचन का कार्यक्रम एवं रात में अयोध्या से आए हुए कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। मौके पर कार्यक्रम में मुख्य यजमान मिथिलेश प्रसाद पत्नी बेबी देवी, राजेंद्र प्रसाद पत्नी सुगी देवी के अलावे पप्पू यादव, अजय कुमार, विजय कुमार, मिट्ठू प्रसाद, यमुना प्रसाद, निराला रामजीत प्रसाद, कृष्णा पांडे, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजेंद्र रविदास, संतोष कुमार, निरंजन कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में लोग कलश यात्रा में शामिल थे। हवन व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन 25 मई को पूर्णाहुति के साथ होगा।

chat bot
आपका साथी