कांग्रेस का प्रदर्शन 10 को

नवादा। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष आभा देवी की अध्यक्षता म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 07:00 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 07:00 PM (IST)
कांग्रेस का प्रदर्शन 10 को
कांग्रेस का प्रदर्शन 10 को

नवादा। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष आभा देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 10 सितंबर को शहर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के पूर्व जिला महासचिव एजाज अली मुन्ना ने बताया कि लड़ाकू विमान राफेल की खरीद में घोटाला के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश प्रतिनिधि सहित जिले के सभी प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी