3021 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे वोट

नवादा। आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के 1

By Edited By: Publish:Wed, 03 Feb 2016 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2016 05:23 PM (IST)
3021 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे वोट

नवादा। आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के 187 पंचायतों के 2527 वार्डो के लिए 3031 मतदान केन्द्रों का निर्माण कराया गया है। जिला स्तर पर व्यवस्थित रुप से चुनाव संपन्न कराने के लिए 494 सहायक मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है। सर्वाधिक 332 मतदान केन्द्र अकबरपुर में तो सबसे कम 112 मतदान केन्द्र काशीचक प्रखंड में बनाए गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए मतदान केन्द्रों की सूचि में 700 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्र पर सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं ताकि मतदाताओं को मत डालने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

187 पंचायतों वाले जिले के सभी 2527 वार्डाें में मतदान केन्द्रों की स्थापना की गयी है। इसके साथ ही 700 से अधिक मतदाताओं वाले वार्डों में सहायक मतदान केन्द्रों की स्थापना की गयी है। मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशन के साथ इसके लिये दावा आपत्ति लेने का काम किया जा रहा है ताकि इस पर आवश्यकता पड़ने पर पुनर्विचार किया जा सके।

कहां कितने मतदान केन्द्र:-

सदर प्रखंड में 237 सहायक 80 कुल 317,वारसिलीगंज में 205 सहायक 29 कुल 234,काशीचक में सबसे कम 97 सहायक 15 कुल 112,पकरीबरांवा में 223 सहायक 49 कुल 272,कौआकोल में 195 सहायक 21 कुल 216,हिसुआ में 141 सहायक 29 कुल 170,नारदीगंज में 149 सहायक 30 कुल 179,रोह में 200 सहायक 49 कुल 249,गो¨वदपुर में 121 सहायक 14 कुल 135,रजौली में 204 सहायक 33 कुल 237,सिरदला 207 सहायक 41 कुल 248,नरहट 137 सहायक 29 कुल 166,मेसकौर 137 सहायक 17 कुल 154 के साथ सबसे बड़े 20 पंचायतों वाले अकबरपुर प्रखंड में 274 सहायक 58 कुल 332 मतदान केन्द्रों पर चुनाव कराये जाएंगे।

लापरवाही का है आलम:-

जिला पंचायत राज कार्यालय में कर्मियों के अभाव में आयोग द्वारा तय समय सीमा पर कोई कार्य पूरा नहीं होने से चुनाव लड़ने केच् इच्छुक प्रत्याशियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आयोग द्वारा जिस तेजी से काम करने का आदेश दिया जा रहा है उस तेजी से काम नहीं होने से हर कोई परेशान है।

chat bot
आपका साथी