भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

गुरुवार को प्रखंड के अमावां में गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर कुमार की अध्यक्षता में पदयात्रा निकाली गई। जिसमें जिला महामंत्री अर्जुन राम शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 10:56 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 06:27 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

गुरुवार को प्रखंड के अमावां में गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर कुमार की अध्यक्षता में पदयात्रा निकाली गई। जिसमें जिला महामंत्री अर्जुन राम शामिल हुए। इस यात्रा के माध्यम से स्वच्छता को अपनाने, पर्यावरण का संरक्षण करने, प्लास्टिक सेवन नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। जिला महामंत्री अर्जुन राम ने कहा कि यह कार्यक्रम महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत सुंदर भारत का सपना को साकार करने को लेकर आयोजित किया जा रहा है। गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लेने का समय आ गया है। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी रंजन कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, कारू राम, प्रताप सिंह, गुड्डू राय, बबलू कुमार, पिटू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी