शराब बंद हो गया, बिहार बुलंद हो गया..

बिहार दिवस पर नगर के हरिश्चंद्र स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 03:07 AM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 03:07 AM (IST)
शराब बंद हो गया, बिहार बुलंद हो गया..
शराब बंद हो गया, बिहार बुलंद हो गया..

नवादा। बिहार दिवस पर नगर के हरिश्चंद्र स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार की देर शाम चर्चित कलाकारों ने महफिल सजाई और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन काजल गुप्ता, मंजू पांडेय व ¨चता कुमारी ने किया। इसके बाद कलाकारों ने भक्ति, देशभक्ति गीतों पर लोगों को झूमने को विवश कर दिया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुंबई के चर्चित हास्य कलाकार र¨वद्र जॉनी ने अपने चुटीले अंदाज में लोगों को खूब गुदगुदाया। लोगों के ठहाकों से स्टेडियम गूंजता रहा। वहीं पटना की संजय भारती म्यूजिकल नाइट ग्रुप ने भी रंगारंग प्रस्तुति दी। ऐ मेरे प्यारे वतन.., गीत के बोल पर कलाकार ने देशभक्ति का जज्बा भर दिया। बता दें कि बुधवार की शाम भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुंगेर से पहुंचे चर्चित सूफी गायक पंडित सुनील मिश्रा ने कई संगीत पेश कर लोगों को झूमने को विवश कर दिया। शराब बंद हो गया, बिहार बुलंद हो गया.., गीत पर लोगों की तालियां बटोरी। साथ ही छाप तिलक सब छोड़ी.., दमादम मस्त कलंदर.. गीत पर लोगों को खूब झुमाया। उन्होंने चैता की भी प्रस्तुति दी। चैत माह से कोयलिया बोले हो राम मोर अंगनवा.., सहित कई प्रस्तुत किया। वहीं पटना की कलाकार सुनिधि सिन्हा ने भी कई फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के साथ बुधवार के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। डीएम मनोज कुमार ने पंडित मिश्रा को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर डीएम मनोज कुमार, एडीएम अजय कुमार पांडेय, डीडीसी एसएम कैसर सुल्तान, सदर एसडीएम राजेश कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, डीपीआरओ परिमल कुमार, नजारत उपसमाहर्ता हरेंद्र राम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी