विश्व जल दिवस पर जल संचयन करने की अपील

संसू कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा गांव अवस्थित जेपी आश्रम परिसर में सोमवार को विश्व जल दिव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 11:25 PM (IST)
विश्व जल दिवस पर जल संचयन करने की अपील
विश्व जल दिवस पर जल संचयन करने की अपील

संसू, कौआकोल : प्रखंड के सोखोदेवरा गांव अवस्थित जेपी आश्रम परिसर में सोमवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र,ग्राम निर्माण मण्डल के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रंजन कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और जल के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। विश्व के हर नागरिक को पानी की महत्ता से अवगत कराने के लिए ही संयुक्त राष्ट्र ने विश्व जल दिवस मनाने की शुरुआत की थी। वैश्विक जल संकट को देखते हुए संरक्षण के वास्तविक क्रियाकलापों को प्रोत्साहन देने के लिये विश्व जल दिवस मनाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि जल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्वभर में पानी की महत्ता को समझाना एवं लोगों के बीच पीने की शुद्ध पानी की आपूर्ति करवाना है। वैज्ञानिकों ने चिता जताते हुए कहा कि आज भारत सहित दुनिया में पीने का पानी का स्त्रोत कम होता जा रहा है। जिसका मुख्य कारण सही ढंग से जल का संचयन नहीं होना है। वैज्ञानिकों ने कहा कि जल संचयन हेतु एवं पानी की बर्बादी को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि कार्य में सिचाई के दौरान जल की खपत कम करने के लिए फव्वारा या टपकन विधि को अपनाने की सलाह दी। वहीं किसानों को जल संचयन के अन्य तकनीकों की भी जानकारी दी गई। मौके पर कृषि वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा, डॉ. धनन्जय कुमार आदि मौजूद थे।

------------------

chat bot
आपका साथी