बोखरा में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 13 सदस्य झुलसे, भर्ती

जिले के सीतामढ़ी सहायक थाना क्षेत्र के बोखरा गांव में शादी समारोह के दौरान सोमवार की शाम सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 13 सदस्य झुलस गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 12:15 AM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 12:15 AM (IST)
बोखरा में सिलेंडर फटने से एक ही  परिवार के 13 सदस्य झुलसे, भर्ती
बोखरा में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 13 सदस्य झुलसे, भर्ती

जिले के सीतामढ़ी सहायक थाना क्षेत्र के बोखरा गांव में शादी समारोह के दौरान सोमवार की शाम सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 13 सदस्य झुलस गए। जख्मियों में देव चौधरी, गोरेलाल चौधरी, मोना देवी, खुशबू देवी, घौली देवी, मुना देवी, सुनीता देवी, रामवति देवी, मोहन चौधरी, निर्मला देवी, रुबी देवी, खुशी कुमारी व पायल कुमारी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जख्मी मोना देवी दुल्हन की मां और गोरेलाल चौधरी व देव चौधरी भाई बताए गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रदेव चौधरी की पुत्री मुनिया की शादी हो रही है। मंगलवार को आने वाली बरात की तैयारी चल रही थी। शादी समारोह को लेकर परिवार के कई सदस्य जुटे हुए थे। शाम में परिवार के सदस्यों के लिए खाना बनाने के लिए जैसे ही चूल्हे में आग लगाई गई, वह धधक उठा। पल भर में खपरैलनुमा घर में आग लग गई। आग बुझाने के क्रम में सिलेंडर से जोरदार आवाज हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और वहां पर बैठे लोग आग की चपेट में आ गए। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। तत्काल झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए हिसुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि घटना के बाद मकान को भी काफी क्षति पहुंची है। घर में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। सूचना के बाद सीतामढ़ी थानाध्यक्ष शिशुपाल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। बाद में वे जख्मियों से मिलने सदर अस्पताल भी पहुंचे।

chat bot
आपका साथी