मूसलधार बारिश से किसान हुए निहाल

नवादा। प्रखण्ड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से ही मुसलाधार वर्षा होने से क्षेत्र के किसान काफी खुश द

By Edited By: Publish:Fri, 31 Jul 2015 09:05 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2015 09:05 PM (IST)
मूसलधार बारिश से किसान हुए निहाल

नवादा। प्रखण्ड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से ही मुसलाधार वर्षा होने से क्षेत्र के किसान काफी खुश दिखे। किसान अपने-अपने खेत में पानी भरा देख कर इन्द्र महाराज को धन्यवाद दिया। अब धान की रोपनी में तेजी आयेगी। किसान को डीजल तेल का भी रूपया बच जायेगा। किसान फुचन सिंह एवं सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि अषाढ़ के अंतिम दिन में बारिश हुई है तो सावन माह भी बेहतर होगा। मुसलाधार वर्षा से धनार्जय नदी में भी बाढ़ आ जाने से पानी उफान पर है। नारदीगंज प्रखंड के गावों में शुक्रवार को अच्छी बारिश होने से किसानो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वही उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत मिली। खेतों मे पानी का जमाव हुआ है। धान में रोपने वाले रोपनहारों को राहत मिली।

chat bot
आपका साथी