जनता दरबार में फरियादियों ने लगाई गुहार

संवाद सूत्र, नवादा : पुलिस कार्यालय में गुरुवार को एसपी का साप्ताहिक जनता दरबार लगा। एसपी डा. परव

By Edited By: Publish:Thu, 21 May 2015 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2015 07:56 PM (IST)
जनता दरबार में फरियादियों ने लगाई गुहार

संवाद सूत्र, नवादा :

पुलिस कार्यालय में गुरुवार को एसपी का साप्ताहिक जनता दरबार लगा। एसपी डा. परवेज अख्तर के अवकाश में रहने के चलते मुख्यालय डीएसपी उपेंद्र कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। पार नवादा डोभरा पर मोहल्ला की रीता देवी ने गुहार लगाया कि उसके पति श्याम सुंदर प्रसाद को झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया है। महिला थाना में गलत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लिहाजा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। हिसुआ थाना क्षेत्र के बस्तीबिगहा के महेश प्रसाद ने अपने भतीजा दीपक कुमार वर्मा की हत्या कांड से जुड़े तमाम प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा भी कई मामले आए।

chat bot
आपका साथी