प्रधानाध्यापक से व्ययन पदाधिकारी का अधिकार छीनने पर नाराजगी

नालंदा। प्रखंड स्तर के मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक से निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के अधिकारी छीन क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Apr 2018 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 20 Apr 2018 10:21 PM (IST)
प्रधानाध्यापक से व्ययन पदाधिकारी का अधिकार छीनने पर नाराजगी
प्रधानाध्यापक से व्ययन पदाधिकारी का अधिकार छीनने पर नाराजगी

नालंदा। प्रखंड स्तर के मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक से निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के अधिकारी छीन कर जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को अधिकार देने से प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट में काफी नाराजगी है। इस बाबत संघ के अध्यक्ष सुनीता सिन्हा, सचिव दिलीप कुमार ने सीएम व डीएम को धरना के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर न्याय दिलाने की मांग की है। उक्त लोगों ने कहा कि प्रधानाध्यापकों से अधिकार छीनने के बाद शिक्षकों को छोटे-छोटे काम के लिए जिला मुख्यालय पर आना पड़ेगा। शिक्षक परेशान होंगे, बिचौलिया एवं दलालों का चांदी होगा। सुनीता सिन्हा ने कहा कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के जिम्मे बहुत सा कार्य होता है। विभागीय व्यस्तता के कारण शिक्षक हितों का बहुत से उनके स्तर पर कार्य अभी लंबित है। बिहार के आम प्राथमिक शिक्षकों की इच्छा है कि प्रखंड स्तर पर चिन्हित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक ही निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी रहे।

chat bot
आपका साथी