अस्थावां में दिनदहाड़े नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म

नालंदा। अस्थावां थाना के एक गांव में एक आठ वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 03:05 AM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 03:05 AM (IST)
अस्थावां में दिनदहाड़े नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म
अस्थावां में दिनदहाड़े नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म

नालंदा। अस्थावां थाना के एक गांव में एक आठ वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रविवार को सदर अस्पताल लाया। इस संदर्भ में पीड़िता की मां ने आरोपी के विरुद्ध महिला थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि पुत्री को घर में छोड़कर पास के एक गांव में सत्संग में शामिल होने गई थी। इस बीच पुत्री शौच के लिए पास के ही एक खेत में गई। जहां पर गांव के ही रीती कुमार नामक युवक ने उसे पकड़ लिया और गेहूं के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद बच्ची बेहोश हो गई और आरोपी खेत में छोड़कर फरार हो गया।

कुछ घंटे बाद जब पुत्री को होश आया तो किसी तरह घर पहुंची और आपबीती बताई। पुत्री से सारी जानकारी लेने के बाद अस्थावां थाना पहुंच कर गुहार लगाई। अस्थावां थाना ने तत्काल पुलिस संरक्षण में महिला थाना भेज दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ¨पकी प्रसाद ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी