राजगीर-नई दिल्ली हमसफर ट्रेन का परिचालन हुआ बंद

राजगीर। आज दिन गुरुवार से राजगीर रेलवे स्टेशन से सुबह 7 बजे खुलकर नई दिल्ली को जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन का क्लोन यानी हमसफर नामक ट्रेन का परिचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यह निर्णय पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेलयात्रियों में आई कमी तथा कोरोना संक्रमण प्रसार रोकने को लेकर लिया गया है। इस क्रम में राजगीर और दानापुर से चलने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 12:06 AM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 12:06 AM (IST)
राजगीर-नई दिल्ली हमसफर ट्रेन का परिचालन हुआ बंद
राजगीर-नई दिल्ली हमसफर ट्रेन का परिचालन हुआ बंद

राजगीर। आज दिन गुरुवार से राजगीर रेलवे स्टेशन से सुबह 7 बजे खुलकर नई दिल्ली को जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन का क्लोन यानी हमसफर नामक ट्रेन का परिचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यह निर्णय पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेलयात्रियों में आई कमी तथा कोरोना संक्रमण प्रसार रोकने को लेकर लिया गया है। इस क्रम में राजगीर और दानापुर से चलने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जिसमें 03391 राजगीर-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन तथा 03392 नई दिल्ली-राजगीर क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन है। इस ट्रेन में अत्याधुनिक हमसफ़र कोच जुड़े होने से रेलयात्रियों को सुखद यात्रा का अनुभव होता रहा है। बता दें कि बीते वर्ष 2020 के 21 सितंबर को राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी का क्लोन ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था जो इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर अत्याधुनिक हमसफर कोच से लैस यह ट्रेन रेलयात्रियों की पहली पसंद बन गई थी। यह ट्रेन 12 र्थी टियर एसी और 2 स्लीपर तथा सभी कोच में सीसीटीवी कैमरा से लैस है। बताते चलें कि राजगीर से नई दिल्ली के बीच मात्र पांच स्टेशन पर ही इस ट्रेन का ठहराव होता था। जिसमें राजगीर से खुलने के बाद यह क्लोन ट्रेन सीधे पहले पटना जंक्शन पर अपना पड़ाव डालती थी। इस दरम्यान पंडित दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद अगला पड़ाव होता था। फिर नई दिल्ली जंक्शन। यह क्लोन ट्रेन संख्या 03391 प्रतिदिन राजगीर स्टेशन से सुबह 7 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 2 बजे नई दिल्ली पहुंचती थी। जबकि वापसी में क्लोन ट्रेन संख्या 03392 रोजाना नई दिल्ली से 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 9 बजे राजगीर पहुंच जाया करती थी। मगर अब इसमें रेलयात्रियों की कम संख्या तथा कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए इसका परिचालन बंद किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी