विद्युत आपूर्ति बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

नालंदा। बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मियों की 11 फरवरी से हड़ताल को

By Edited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 07:01 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 07:01 PM (IST)
विद्युत आपूर्ति बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

नालंदा। बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मियों की 11 फरवरी से हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्व में सभी तैयारियां कर ली है। बुधवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने देते हुए बताया कि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की खलल न पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन जिले के सभी पावर सब स्टेशन एवं सुपर ग्रिड में पर्याप्त सुरक्षा की गई है। हड़ताल के दौरान अगर कोई हड़ताली विद्युत आपूर्ति को बाधित करने का प्रयास किया और आम जनों को असुविधा हुई तो उनसे प्रशासन सख्ती से निपटेगा। डीएम ने कहा कि अगर आउटसोर्सिंग के तहत तैनात विद्युत कर्मी शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल पर रहेंगे। वे विद्युत आपूर्ति बहाल होने में रूकावट नहीं बनेंगे तो प्रशासन को कोई सख्ती नहीं करेगी।

इनसेट

आज से हड़ताल पर जाएंगे विद्युत कर्मी

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : प्रगतिशील विद्युतकर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा बिहार प्रदेश के अह्वान पर राजगीर डिजिवन के सभी संविदा विद्युत कर्मी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इससे राजगीर व सिलाव फीडर के विद्युत कार्य प्रभावित हो सकता है। राजगीर डिवीजन संविदा विद्युत कर्मी के कार्यालय हेड मुन्ना कुमार वर्मा ने कहा कि इस हड़ताल में जूनियर लाइन मैन, खलासी, आपरेटर जो संविदा पर काम कर रहे हैं शामिल है। उन्होंने कहा कि राजगीर डिवीजन में कुल 87 कर्मी संविदा के आधार पर कार्य कर रहे हैं और पूरे बिहार में साढे़ सात हजार कर्मी संविदा के आधार पर कार्यरत हैं। बताते चलें कि इन कर्मियों के हड़ताल से कहीं-कहीं विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो सकता है।

chat bot
आपका साथी