सिलाव प्रखंड मुखिया संघ का हुआ गठन

सिलाव प्रखंड के सभी 14 पंचायतों के मुखिया एवं उनके जनप्रतिनिधियों की बैठक।

By Edited By: Publish:Mon, 05 Dec 2016 02:51 AM (IST) Updated:Mon, 05 Dec 2016 02:51 AM (IST)
सिलाव प्रखंड मुखिया संघ का हुआ गठन

नालंदा। सिलाव प्रखंड के सभी 14 पंचायतों के मुखिया एवं उनके जनप्रतिनिधियों की बैठक श्री हिन्दी पुस्तकालय के सभागार में रविवार को हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सबैत पंचायत के मुखिया मो. फकरूज्मा को मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। गोरमां पंचायत के मुखिया अन्नु देवी ने संघ के अध्यक्ष पद के लिए सबैत पंचायत के मुखिया मो. फकरुज्जमा का नाम प्रस्ताव किया। जिसका समर्थन धरहरा पंचायत की मुखिया कंचन देवी सहित सभी सदस्यों ने किया। उपाध्यक्ष पद पर सूरजपुर पंचायत के मुखिया पप्पु कुमार, सचिव माहुरी पंचायत के मुखिया किरण देवी और कोषाध्यक्ष पद के लिए नानंद पंचायत की मुखिया मीणा देवी को चुना गया है। इस अवसर पर मुखिया संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष फकरुज्जमा ने कहा की बिना संगठन के हमलोग नि:सहाय महसूस कर रहे थे। इन्होंने कहा कि इस वर्ष चुनाव संपन्न होते ही अभी तक इस जिला में दो नवनिर्वाचित मुखिया की हत्या हो चुकी है। जिससे यह स्पष्ट है कि हमलोग कितने सुरक्षित हैं। सभी सदस्यों ने बीते दिन मारे गए नूरसराय प्रखंड के नीरपुर पंचायत के मुखिया शिवेंद्र प्रसाद के प्रति शोक प्रकट किया। इस अवसर पर सभी मुखिया सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। वहीं बैठक में अनेक प्रस्ताव भी पारित किए गए। जिसमें कहा गया कि सात दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा और प्रशासन को जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा मुहैया कराने एवं मारे गए मुखिया के परिजन को सरकारी नौकरी एवं मुआवजे की मांग से अवगत कराई जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित सबैत पंचायत के उतरी भाग के पंचायत समिति मो. आफताब आलम के द्वारा प्रस्ताव लाया गया कि मुखिया संघ के साथ पंचायत समिति को भी जोड़ा जाय। जिसपर मुखिया संघ के सदस्यों ने विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया की संघ की बैठक प्रत्येक माह में पंचायत में ही की जाएगी। इस अवसर पर सिलाव उत्तरी जिला परिषद सदस्य कैप्टन सुनील, सिलाव दक्षिणी जिला परिषद् सदस्य सत्येद्र पासवान, मुखिया ममता कुमारी, रणजीत कुमार, कांती देवी, आशा देवी, कंचन देवी, काशी चौधरी, बेबी देवी, नीतू देवी, दिनेश राम एवं अन्नू देवी सहित उमेश प्रसाद, दयानंद ¨सह, गुलशन कुमार, गुरुचरण ठाकुर, विनय ¨सह, कृष्ण मुरारी ¨सह आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी