वार्षिकोत्सव पर पहुंचे विधायकों ने विद्यालय के प्रबंधन को सराहा

बिहारशरीफ। मंगलवार को तेल्हाड़ा रिया किड्स प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन स्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 05:22 PM (IST)
वार्षिकोत्सव पर पहुंचे विधायकों ने विद्यालय के प्रबंधन को सराहा
वार्षिकोत्सव पर पहुंचे विधायकों ने विद्यालय के प्रबंधन को सराहा

बिहारशरीफ। मंगलवार को तेल्हाड़ा रिया किड्स प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन स्थानीय विधायक चंद्रसेन और विधान पार्षद रीना यादव ने संयुक्त रूप से किया। विधायक चंद्रसेन प्रसाद ने कहा कि बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। इस विकास में रिया किड्स प्ले स्कूल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने विद्यालय के निदेशक अलबेला राज के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके संरक्षण व नेतृत्व में शिक्षा को एक नया आयाम मिला है। वहीं, विधान पार्षद रीना यादव ने पढ़ाई के साथ बच्चों के संस्कार पर जोर दिया। कहा कि बच्चों को सिर्फ स्कूल के भरोसे ही नहीं छोड़ें, बच्चे के प्रति अभिभावक भी सजग रहें। मौके पर राजद नेता विनोद यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक रामानंद पाण्डेय, उमेश कुशवाहा, सुजेन्द्र वर्मा, अमित राज, बबुआ, संजय कुमार, अवधेश गुप्ता, गौरव यादव, ऋषिकेश कुमार, शैली सिन्हा, कंचन कुमारी, आराधना कुमारी, श्री देवी, सिक्कू कुमार व अर्जुन सेठ ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी