करंट से झुलसकर युवक की मौत

नालंदा। करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के केला विगहा गा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 03:03 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 03:03 AM (IST)
करंट से झुलसकर युवक की मौत
करंट से झुलसकर युवक की मौत

नालंदा। करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के केला विगहा गांव में हुई। परिजनों ने बताया की रमोतारी चौधरी के पुत्र रामउग्रह चौधरी (22) घर में सोए थे इसी दौरान घर के दीवार से होकर गुजरी विद्युत प्रवाहित तार टूट कर उसके शरीर पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह होने के बाद जब वही घर के रूम से बाहर नहीं निकला तो घर वाले उसे देखने गये। लोगों ने खाट पर झुलसे देखकर भौचक रह गये। इस घटना के बाद घर के परिवार व आसपास के लोगों में खलबली मच गई। परिजनों ने बताया कि रामातार चौधरी के वह इकलौता बेटे थे। घटना की सूचना मिलते ही तेल्हाड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी