गोलबारी से दहला नरसंडा गांव

नालंदा। चंडी थाना के नरसंडा गांव में शुक्रवार की दोपहर टेम्पो स्टैंड पर कब्जा जमाने को ल

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 03:03 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 03:03 AM (IST)
गोलबारी से दहला नरसंडा गांव

नालंदा। चंडी थाना के नरसंडा गांव में शुक्रवार की दोपहर टेम्पो स्टैंड पर कब्जा जमाने को लेकर मंटू ¨सह व पप्पू ¨सह के बीच करीब 50 राउंड फाय¨रग हुई। इस अंधाधुंध गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद कर जहां तहां छिप गए। करीब दो घंटे तक चली गोलीबारी से पूरा गांव में दहल गया। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि नरसंडा के टेम्पो स्टैंड पर कब्जा जमाने को लेकर दोनों गुटों के बीच पूर्व से ही विवाद चल रहा है। इसी बीच शुक्रवार को एजेंटी को लेकर दो गुट के लोग भिड़ गए। इसके बाद अंधाधूध फाय¨रग होनी शुरू हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना के अलावा आसपास के कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर आसपास के गांव में छापेमारी शुरू कर दी है। चंडी के प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश ¨सह ने बताया कि एजेंटी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था इसी में पांच-छह राउंड गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही गगौरा गांव में छापेमारी कर दो पिस्तौल व तीन गोली भी बरामद किया गया है। पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी