राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीआरपीएफ के जवानों ने ली शपथ

बिहारशरीफ। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सह प्रशिक्षण केन्द्र में बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 06:21 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 06:21 PM (IST)
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीआरपीएफ के जवानों ने ली शपथ
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीआरपीएफ के जवानों ने ली शपथ

बिहारशरीफ। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सह प्रशिक्षण केन्द्र में बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक ब्रिगेडियर के विरेन्द्र ¨सह ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, नव आरक्षियों को राष्ट्र की एकता व अखण्डता को बनाये रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्ल्भ भाई पटेल के आदर्शों पर प्रकाश डाला। कहा कि आज के दिन उनका जन्म हुआ था। उन्होंने समाज को नयी दिशा दी। भारत की आजादी के बाद अलग-अलग 502 रियासतों को उन्होंने भारतीय संघ में जोड़ने का काम किया था। वहीं, प्रशिक्षण केंद्र के बारे में कहा कि यह प्रशिक्षण केन्द्र नव आरक्षियों को एक सच्चा देशभक्त बनाता है। यहां से निकलने वाले जवान देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। जीवन में अनुशासन का होना जरूरी है। हमेशा सकारात्मक सोच रखें। मौके पर कमांडेंट एम रिजवान, उप कमांडेंट जेएच मंडल, सौरभ पालित, सहायक कमांडेंट पीएन मिश्र, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी