चिराग पासवान ने सोनू को दिए 30 हजार कहा- मदद जारी रहेगी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान रविवार को हरनौत के नीमाकोल पहुंचे। पांचवीं के छात्र सोनू कुमार से बात की। पढ़ाई के लिए 30 हजार रुपए दिए। उन्होंने कहा कि मदद जारी रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 08:56 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 08:56 PM (IST)
चिराग पासवान ने सोनू को दिए 30 हजार कहा- मदद जारी रहेगी
चिराग पासवान ने सोनू को दिए 30 हजार कहा- मदद जारी रहेगी

संसू, हरनौत (नालंदा): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान रविवार को हरनौत के नीमाकोल पहुंचे। पांचवीं के छात्र सोनू कुमार से बात की। पढ़ाई के लिए 30 हजार रुपए दिए। उन्होंने कहा कि मदद जारी रहेगी। मौके पर जहानाबाद के पूर्व सांसद डा. अरुण कुमार भी मौजूद थे। चिराग पासवान ने कहा के सोनू की उच्च शिक्षा दिलाए जाने तक पार्टी मदद करती रहेगी। वे पहले नीमाकोल के बाजू में स्थित गांव पासवान नगर गए जहां पर सोनू ट्यूशन देता था। वहां की महिला व पुरुषों ने अपनापा दिखाने के लिए चिराग पासवान को इस तरह घेर लिया कि सुरक्षा कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

डा. धर्मेंद्र ने दिया सोनू को नामांकन का भरोसा

संसू, हरनौत (नालंदा): समाजसेवी से राजनेता बने दंत चिकित्सक जदयू नेता डा. धर्मेंद्र कुमार रविवार दोपहर नीमाकोल पहुंचे। छात्र सोनू कुमार से मुलाकात की। उन्होंने सोनू से करीब एक घंटे बात की। उसके आइक्यू की जांच की। सोनू के जवाबों से संतुष्ट डा. धर्मेंद्र ने कहा कि हम पटना के एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में नामांकन करवा देंगे। पढ़ाई सहित सभी खर्च उठाएंगे। उन्होंने सोनू से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों के ज्ञान की स्तर भी जानकारी ली। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं जब नेताओं ने या सेलिब्रिटी ने किसी बच्चे को पढ़ाई के लिए गोद लिया और आगे चलकर मुंह मोड़ लिया। सोनू की पढ़ाई के लिए गिफ्ट किया लैपटाप

सोनू की पढ़ाई के लिए उसे टच स्क्रीन लैपटाप गिफ्ट किया गया है। पत्रकार अरुण कुमार मेहता की पहल पर पटना के लैपी वाला डाट काम की तरफ से रविवार को लैपटाप भेंट किया गया। लैपटाप देने पटना से लैपी वाला के प्रतिनिधि दीपू कुमार पहुंचे थे। सोनू लैपटाप पाकर बहुत खुश दिखा। उसने इससे संबंधित कई जानकारियां पूछी। तत्काल ड्राइंग भी बनाकर पत्रकारों को दिखाया। इधर, पत्रकार अरुण कुमार मेहता ने सोनू की पढ़ाई के लिए क्राउड फंडिग की भी शुरुआत की है। लोगों से एक रुपये देने की अपील सोनू व अरुण ने की है।

chat bot
आपका साथी