हरनौत स्टेशन पर चला सघन टिकट जांच अभियान, पकड़े गए 38 बेटिकट यात्री

नालंदा। बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड स्थित हरनौत स्टेशन पर बुधवार को रेलवे विभाग की ओर से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Sep 2017 03:05 AM (IST) Updated:Thu, 07 Sep 2017 03:05 AM (IST)
हरनौत स्टेशन पर चला सघन टिकट जांच अभियान, पकड़े गए 38 बेटिकट यात्री
हरनौत स्टेशन पर चला सघन टिकट जांच अभियान, पकड़े गए 38 बेटिकट यात्री

नालंदा। बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड स्थित हरनौत स्टेशन पर बुधवार को रेलवे विभाग की ओर से सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कुल 38 बेटिकट यात्री के साथ दो मालवाहक भी पकड़े गए। पकड़े गए यात्रियों से 10 हजार 500 रुपये जुर्माना के तौर पर वसूला गया। यह जांच अभियान सीआईटी इंचार्ज के नेतृत्व में की गई। टिकट चे¨कग के स्काउट इंचार्ज ने बताया कि डीआरएम के निर्देशन में इस रेलखंड पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। डीआरएम के निर्देशानुसार नौ टीटी के साथ एक इंचार्ज और स्काउट पुलिस मौजूद थी। उन्होंने बताया कि सुबह में राजगीर पैसेंजर व श्रमजीवी एक्सप्रेस में जांच अभियान चलाया गया। सीआईटी इंचार्ज ने बताया कि इस रेलखंड पर चार हाल्ट पर टिकट बु¨कग नहीं होने से यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसके लिये रेलवे कर्मचारी ने आवागमन करने वाले को टिकट लेने के लिए प्रेरित करते हुए देखे गये। कर्मचारियों ने टिकट लेने के बाद उनको क्या लाभ मिल सकता है इसके बारे में यात्रियों को विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि टिकट जांच अभियान सुबह छह बजे से लेकर शाम चार बजे तक नियमित चलाया जा रहा है। जांच के दौरान प्लेटफार्म पर चला रहे साइकिल सवार और बाइक सवार को समझा कर छोड़ दिया गया। वहीं रेलवे कर्मी ने बताया कि टिकट जांच अभियान तो नियमित किया जाता है। इधर बेटिकट यात्रियों के बीच चलाए गए सघन जांच अभियान के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बिना टिकट सफर कर रहे यात्री कार्रवाई से बचने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। लेकिन चहुंओर सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी इस कारण अधिकांश लोग पकड़े गए।

chat bot
आपका साथी