नालंदा में अंधविश्वास में बच्ची की हत्या

नालंदा। इसलामपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित चमरटोली मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात अंधव

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 07:12 PM (IST)
नालंदा में अंधविश्वास में बच्ची की हत्या

नालंदा। इसलामपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित चमरटोली मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात अंधविश्वासी लोगों ने दो वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। उसकी पहचान सुभाष रविदास की पुत्री निशा कुमारी के रूप में की गई है।

बच्ची के दादा सुरेन्द्र रविदास ने बताया कि उनका रिश्तेदार विरन दास से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोपी उनके परिवार पर जादू-टोने का आरोप लगाते रहते हैं। पूर्व में कई बार उनके परिवार के साथ मारपीट भी की गई है। मासूम निशा बहुत सुंदर थी। आरोपी बच्ची पर भूत-प्रेत का साया होने का आरोप लगाते रहते थे। शाम को निशा घर से खेलने निकली तो रात तक नहीं लौटी। देर रात घर के आंगन के पास आरोपी बच्ची का शव फेंककर फरार हो गए। परिवार के लोगों के अलावा कुछ ग्रामीणों ने भी शव फेंकते हुए देखा था।

सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने विरन दास समेत आठ लोगों को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी