डीईओ ने किया प्रखंड के कई विद्यालय का निरीक्षण

संवाद सूत्र, सरमेरा (नालंदा) : जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार शाहजानंद ने शुक्रवार सरमेरा प्रखंड का दौर

By Edited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 07:09 PM (IST)
डीईओ ने किया प्रखंड के कई विद्यालय का निरीक्षण

संवाद सूत्र, सरमेरा (नालंदा) : जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार शाहजानंद ने शुक्रवार सरमेरा प्रखंड का दौरा कर कई विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण के उपरान्त शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बालिका उच्च विद्यालय प्लस टू में नवम वर्ग के सभी छात्राओं की उपस्थिति बना पाया गया परंतु विद्यालय में मात्र तीन छात्रा मौजूद थी। वहीं शिक्षक युगल किशोर प्रसाद समेत तीन और शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। बताया गया कि उच्च विद्यालय सरमेरा, उच्च विद्यालय गोपालबाद प्रणावां समेत कई विद्यालय का निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पायी गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की माग की गयी है। सूत्रों की मानें तो निरीक्षण के क्रम में अनियमितता और शिकायतें मिलती है। ऐसी परिस्थिति में जांच प्रतिवेदन तो समर्पित होता है लेकिन कार्रवाई क्या होती है यह बात सामने नहीं आती है।

chat bot
आपका साथी